चौकी क्षेत्र में पूर्व में हो चुकी है दर्जनों बड़ी चोरियां
मोहनलालगंज लखनऊ पुलिस के सुस्त रवैया का लाभ उठाते हुए एक बार फिर अज्ञात चोर लाखों की चोरी कर फरार हो गए मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र की हरिकंस गंढी चौकी क्षेत्र के पुरसेनी गोपाल खेड़ा गांव में बीते समय पूर्व में लगभग आधा दर्जन चोरियां हो चुकी है। वहीं बीते शनिवार की रात गोपाल खेड़ा के मजरा लाइन पर की रहने वाली सुंदारा पत्नी श्री केशन मैं पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि देर रात घर की पीछे की दीवाल में सेंध काट कर घुसे अज्ञात चोरों ने बक्से में रखे हजारों रुपए नगद एवं लाखों रुपए के जेवर चोरी कर फरार हो गए वही कपड़े व खाली बक्से को घर की कुछ दूरी पर जंगल में फेंक फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया गया है पुलिस अभी जांच पड़ताल की बात कर रही हैं।
