मोहनलालगंज लखनऊ
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक माह पूर्व दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी गांव निवासिनी शशि शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे पति राजेंद्र शर्मा उम्र लगभग 58 वर्ष जो ओमेक्स सिटी स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान पर कार्य करते थे वह बीते 12 अप्रैल को अपनी साइकिल से काम पर जा रहे थे तभी रायबरेली लखनऊ हाईवे पर गोपाल खेड़ा पुल के पास स्थित नंदिनी ढाबे के पास अज्ञात ऑटो ने मेरे पति को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस की मदद से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान एक महीने बाद बीते 12 मई को उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के घर में पत्नी शशि बेटा राहुल एवं एक शादीशुदा बेटी आकांक्षा करो रो रो कर बुरा हाल है।
