मोहनलालगंज । संवाददाता
हुलासखेड़ा गांव में समाजसेवा के उद्देश्य से सक्रिय युवाओं की संस्था शिवाय सेवा समिति द्वारा रविवार को धार्मिक आयोजन किया गया। ऐतिहासिक उत्खनन स्थल के पास स्थित कलेश्वरी देवी मंदिर परिसर में समिति की टीम ने पहुंचकर संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
समिति के अध्यक्ष श्री आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर गांव के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में रविवार को समिति की सहमति से हुलास खेड़ा स्थित धार्मिक स्थल पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।इस दौरान ग्रामीणों की भी अच्छी खासी उपस्थिति रही और सभी ने श्रद्धा भाव से सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। आयोजन में समिति के सदस्य अखिलेश शुक्ला, संदीप सैनी, रंजीत यादव, विनीत कुमार, आयुष, अनूप गुप्ता, हरिकेश, सुशील कुमार भोला यादव व सहित अन्य लोग पूरी श्रद्धा के साथ लीन रहे।
