मोहनलालगंज।लखनऊ,मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित कनकहा के पास संचालित जावित्री इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में नर्सिंग कोर्स की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने एक युवक पर धमकी देने, गाली-गलौज करने और बातचीत का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रायबरेली जनपद के भीतरगांव गांव निवासी मान्सी पुत्री अखिलेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब पांच-छह माह पूर्व उसकी मुलाकात उसकी एक सहेली के माध्यम से संजय यादव नामक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को मोहनलालगंज क्षेत्र का निवासी बताया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच सामान्य बातचीत होने लगी, लेकिन बाद में युवक लगातार फोन कर बातचीत करने का दबाव बनाने लगा।पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने और बात करने से मना करने पर आरोपी उसे धमकी देने लगा तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इससे परेशान होकर छात्रा ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
