हैदरगढ़/बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र 272 हैदरगढ़ में गोमती नदी स्थित पहाड़ापुर घाट पर लगभग ₹66 लाख की लागत से निर्मित नवनिर्मित पीपा पुल का उद्घाटन विधायक दिनेश रावत द्वारा किया गया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रहे इस पुल के शुरू होने से हजारों ग्रामीणों के आवागमन को बड़ी राहत मिलेगी।उद्घाटन के दौरान विधायक दिनेश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति देगा।उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आगे भी जनहित में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, ब्लॉक प्रमुख रामदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, तीरथ राम वर्मा, सचिन वर्मा, पंकज दीक्षित, भगवत रावत, प्रहलाद शरण जायसवाल, रामनाथ वर्मा, सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजू द्विवेदी की उपस्थिति भी चर्चा का विषय रही।उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की बड़ी सौगात बताया।
