नगराम। नगराम थाना क्षेत्र के समेसी गांव में स्थित एक इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने नगराम पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। नगराम थाना क्षेत्र के
समेसी निवासी ललित पुत्र जयप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग की दुकान समेसी-शुकलवा रोड पर स्थित है। बीते चार-पांच दिनों से उसकी दुकान से लगातार सामान गायब हो रहा था। आरोप है कि बीते 27 मई की रात अज्ञात चोर दुकान में रखे करीब 08 किलो कॉपर, 02 किलो एल्यूमिनियम गडारी, 7-8 कटर मशीनें, कूलर मोटर, टुल्लू मोटर, पंखों के पर, पांच फर्राटा पंखे, गीजर तथा अन्य पुराने इलेक्ट्रिक पार्ट्स चोरी कर ले गए।घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने नगराम थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और चोरी गए सामान की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस संबंध में थाना प्रभारी नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में तथ्यों की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
