नगराम, लखनऊ। शासन की मंशा के अनुरूप संचालित सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत नगराम के दक्षिण टोला वार्ड में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सुश्री अंकिता ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया।
जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सफाई व्यवस्था, जलभराव, सड़कों की मरम्मत, खड़ंजा निर्माण तथा वृद्धावस्था पेंशन जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं।
अधिशासी अधिकारी सुश्री अंकिता ने बताया कि नगराम क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगभग नौ नालों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे बरसात के दौरान होने वाले जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और अन्य आवश्यक कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।कार्यक्रम में नगराम निवासी ज्ञानवती रावत, पराना, मुन्नन, रफी तथा रामकली पत्नी सत्यनारायण सहित कई लोगों ने लगभग एक वर्ष से पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद सुफियान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नगर पंचायत की विकास योजनाओं की जानकारी दी। वहीं नगराम वासियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और समाधान की मांग की।
इस अवसर पर नगर पंचायत लिपिक शिव सुख, राम सुमिरन सफाई नायक योगेश शुक्ला, अब्दुल कद्दूश, मोहम्मद सलमान, राम शंकर, राजकुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, पूर्व मंडल महामंत्री आशीष साहू, सभासद संत शरण यादव, सरवन रावत, कुलदीप गुप्ता, श्रीकृष्ण गौतम, नन्हू रावत, बालकृष्ण गुप्ता, सचिन वर्मा, विक्रम वर्मा तथा राजदेव वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।
