मोहनलालगंज।मोहनलालगंज के सिसेंडी स्थित श्री वृद्धेश्वर बुढ़वा बाबा महादेव मंदिर में आयोजित बाबा नंदी जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत सोमवार सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।कलश यात्रा का शुभारंभ श्री वृद्धेश्वर महादेव मंदिर, सिसेंडी से हुआ। श्रद्धालु जबरेला स्थित गोविंद दास बाबा की कुटी होते हुए उन्नाव जनपद में सई नदी तट पहुंचे, जहां महिलाओं ने विधि-विधान के साथ सई नदी का पवित्र जल कलशों में भरा। इसके बाद श्रद्धालु भक्ति और उल्लास के साथ कलश लेकर पुनः सिसेंडी स्थित महादेव मंदिर पहुंचे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और बाबा नंदी के जयकारों के साथ क्षेत्र में धार्मिक आस्था का संदेश दिया। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों का पूजन किया गया।
कलश शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी ने किया। इस दौरान बोधा सिंह, बहादुर सिंह, मनोज शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार ललित दीक्षित, प्रदीप सिंह, बब्बू शुक्ला, सुरेश सिंह, प्रदीप सिंह, सुनील, जितेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, राजू साहू, हिमांशु अवस्थी, विवेक सिंह, रानू सिंह, विवेक सोनी, राजन सोनी और सोनू एडिटर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।ग्रामीणों के अनुसार, बाबा नंदी जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा आगामी धार्मिक अनुष्ठानों और भंडारे की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।
