रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के नेवाज खेड़ा, पोस्ट पडेरा गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ निर्माणाधीन मकान के खंभे में लगी सरिया से रस्सी के सहारे 45 वर्षीय रामबली पुत्र राम लोटन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। सूचना मिलते ही हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
