जूडियो मॉल के सामने दो वाहनों में टक्कर, युवक गंभीर घायलमोहनलालगंज। रायबरेली-मोहनलालगंज रोड पर जूडियो मॉल के सामने गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।पुलिस के मुताबिक शाम करीब 7:30 बजे वाहन संख्या यूपी-32 एमडी-3165 और यूपी-32 ईए-0019 के बीच टक्कर हो गई। हादसे में यूपी-32 एमडी-3165 के चालक सर्वेश (30) पुत्र कल्लू निवासी बरियार खेड़ा, जबरौली, थाना मोहनलालगंज घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरे वाहन के चालक को पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत हिरासत में ले लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने मार्ग को जल्द ही सुचारु करा दिया।