तिलोई, अमेठी। जय भोले कांवरिया संघ शिवरतनगंज के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया और प्रसाद ग्रहण किया।विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, भाईचारे और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में अनिल पाल, नागेंद्र शुक्ल, संदीप चौरसिया, सुधीर विश्वकर्मा, डी.जे. प्रहलाद मौर्य एवं नीरज शुक्ल सहित कांवरिया संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की।
