निगोहां।निगोहां के कुशमौरा गांव में गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की बनी फूस की झोपड़ी में आग लग गई।पीड़िता ने आग देखकर जब शोर-शराबा मचाया,तो ग्रामीण दौड़कर पहुंचे,तक आग ने विकराल रूप ले लिया,
ग्रामीणों ने हैंडपंप और निजी संसाधनों से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया,लेकिन बेकाबू आग ने झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। पीड़िता रोली पति कल्लू चार बच्चों के साथ इसी झोपड़ी में रहती थी।आग में नगदी,बिस्तर,कपड़े, अनाज,बर्तन सहित अन्य कागजात जल गए।अचानक हादसे से परिवार के सामने खाने-पीने और सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है।सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मायादेवी व हल्का लेखपाल जूही मौर्या मौके पर पहुंचीं।और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर, पीड़ित को दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आवास और आर्थिक मदद देने की मांग की है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है,पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद गांव में पीड़ित परिवार को लेकर चिंता का माहौल बना है।
