मोहनलालगंज में मासिक बैठक, पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्वान…….
मोहनलालगंज, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय बिन्दौवा, मोहनलालगंज में रविवार को पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और मतदाता अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत में संगठन के सभी पदाधिकारियों, नेताओं, जोन प्रभारियों, पर्यवेक्षकों, सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों का स्वागत करते हुए उनके संगठनात्मक योगदान की सराहना की गई। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक बूथ पर कम से कम दस नए मतदाता जोड़ने, पात्र युवाओं के स्नातक मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने तथा जोनवार जनजागरूकता बैठकों के आयोजन का निर्णय लिया गया।बैठक के मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश की दिशा तय करने वाला चुनाव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा, मेहनत और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि शोषित, वंचित, गरीब, किसान, मजदूर और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों की रक्षा तथा संविधान की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करना होगा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना होगा।बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और बूथ प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया।बैठक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत उर्फ राजू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य राम किशोर रावत, जिला उपाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, नवनीत सिंह, अशर्फी लाल धीमान, जिला सचिव लवकुश यादव, विनोद बाबू, मोहम्मद रईस, अरुणेश प्रताप सिंह उर्फ दल्लू, नितुल शर्मा, संतराम रावत, अजेन्द्र यादव, मुलायम यादव, राम सरोहन यादव, सभासद राजू कुरैशी, सुरेन्द्र कनौजिया, सुरेश कश्यप, शनि सिंह यादव, राजेश कुमार रावत, डॉ. राम नारायण, अरविन्द कुमार यादव उर्फ गुड्डन, वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष महादेव रावत, हरिनाम यादव, दिनेश यादव, महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव, जिला सचिव श्रीमती सुमन रावत, गुड्डू यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
