निगोहां। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन दक्षिणी अंतर्गत थाना निगोहां पुलिस ने नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।एसओ निगोहां के अनुसार थानां क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री से अल्ताब अहमद पुत्र मुनीर अहमद उर्फ नन्हू निवासी ग्राम रामपुर गढ़ी, थाना निगोहां फोन पर बातचीत करता था। बीते 10 जुलाई को सुबह आरोपी बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में पीड़िता को उसके घर के बाहर छोड़ दिया गया। आरोप है कि उसकी बेटी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया।पुलिस ने तहरीर के अनुसार दुष्कर्म पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी अल्ताब अहमद उम्र 23 वर्ष को नगराम-निगोहां मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पॉलिश का काम करता है। करीब एक वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में पीड़िता से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों में फोन पर बात होने लगी। बीते 10 जुलाई को वह उसे लखनऊ घुमाने ले गया था।आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
