निगोहां।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल निगोहां के ग्राम शेरपुर स्थित महावीर हनुमान मंदिर में पूज्य पुजारी जगदीश तिवारी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता दीपू बाजपेई ने पुजारी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया तथा उनका सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिलाकार्यवाह अजीत जी, मंडल अध्यक्ष ललित कुमार सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक हरि प्रताप सिंह, मंडल मंत्री राम सनेही, भवरेश्वर चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को समाज की अमूल्य धरोहर बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरुजनों का सम्मान हमारी परंपरा एवं संस्कारों का अभिन्न अंग है। कार्यक्रम का समापन सभी गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए किया गया।
