निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के दाऊदपुर मजरा गोविंदपुर में एक किसान के घर से गेहूं की बोरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर निगोहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार निगोहां थाना क्षेत्र के दाऊदपुर मजरा गोविंदपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र लल्लू सिंह द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीतेमंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने जानवरों को चारा डालने के लिए बखारी पहुंचे तो वहां रखी गेहूं की कुछ बोरियां गायब थीं। बखारी के अंदर भूसा बिखरा हुआ था, जिससे चोरी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर उन्हें थाने में तहरीर देने की सलाह दी।पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने घर के आसपास तलाश की तो गेहूं के दाने उसके घर से लेकर गांव निवासी राम अनुज पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार के दरवाजे तक बिखरे मिले। इसी आधार पर उसने आशंका जताई कि रात में उसके घर से गेहूं की बोरियां चोरी कर ली गईं। पीड़ित किसान की तहरीर के आधार पर निगोहां पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के साक्ष्य जुटाने के साथ ही सभी पहलुओं की जांच कर रही है।थाना प्रभारी निगोहां रविंद्र कुमार ने बताया कि, “पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
====================================
पड़ोसी विवाद में लाठी-डंडे चले, महिला समेत दो घायल, निगोहां पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा…..
निगोहां, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा मजरा रामदासपुर में बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक गांव के श्यामलाल पुत्र कुंवारे ने निगोहां थाने में दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम पड़ोस में रहने वाली रंजना पत्नी राजा की 10 वर्षीय ननद शीलू ने उसके पांच वर्षीय बेटे अंशू को थप्पड़ मार दिया। रोते हुए घर पहुंचे बच्चे ने घटना की जानकारी दी।आरोप है कि जब श्यामलाल की भाभी पूनम ने इस संबंध में पूछताछ की तो रंजना और उसका भाई रामू निवासी कुण्डौली, थाना बछरावां, रायबरेली गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे श्यामलाल को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। इस घटना में पूनम और श्यामलाल को चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वही पीड़ित की तहरीर पर निगोहां पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।निगोहा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि,मारपीट की घटना में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
