निगोहां। निगोहां थाना क्षेत्र दखिना में ढाबे के पास खड़ी ईंटों से लदी ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर निगोहां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दखिना शेखपुर निवासी अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4/5 जुलाई की रात वह अपने गांव स्थित ढाबे के पास ट्रॉली खड़ी करके घर चला गया था। ट्रॉली में करीब 4000 नई ईंटें लदी थीं। अगली सुबह जब वह ढाबे पहुंचा तो देखा कि ट्रॉली मौके से गायब है।
अनुज का आरोप है कि अज्ञात चोर ट्रैक्टर की मदद से ट्रॉली को टोचन कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर आसपास और संभावित स्थानों पर ट्रॉली की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वह निगोहां थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार
ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मुखबिरों से जानकारी जुटाई जा रही है। चोरी की गई ट्रॉली और ईंटों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात में सुनसान इलाकों में इस तरह की चोरियां बढ़ रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन और सामान को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।
फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर और ट्रॉली के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है।
