मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे के चौराहे पर। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बाइक सवारों के बीच हुई टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिसेंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस के अनुसार, गुरुवार करीब दो बजे सिसेंडी कस्बे के चौराहे पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना पर चौकी प्रभारी सिसेंडी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि अनुज शुक्ला पुत्र उमाशंकर शुक्ला निवासी ग्राम पहाशा कालूखेड़ा, थाना असोहा, जनपद उन्नाव अपनी मोटरसाइकिल यूपी 35 बीवी 8871 से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर अभिषेक पुत्र मुकेश निवासी मोहनलालगंज के उतरगांव, के रहने वाले से हो गई।हादसे में दोनों युवकों को चोटें आईं। राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को ऑटो रिक्शा के माध्यम से सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद रहे।एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सिसेंडी चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
