अमेठी। समाजवादी पार्टी के नेता एवं कृषि वैज्ञानिक पंडित इंदु पाठक की कार बुधवार सुबह भोपाल जाते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में थार कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि इंदु पाठक और उनके चालक के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर निवासी इंदु पाठक बुधवार सुबह भोपाल के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।गनीमत रही कि हादसे में इंदु पाठक और चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं। दोनों के सुरक्षित होने की जानकारी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के पप्पू सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी, अमित तिवारी, दीपू शुक्ला सहित अन्य लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ रहने की कामना की।
