जितेन्द्र सिंह यादव ‘अतुल’ बने सपा के जिला उपाध्यक्ष…..
मोहनलालगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन पर समेसी निवासी जितेन्द्र सिंह यादव ‘अतुल’ को लखनऊ जिला समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
पार्टी जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि जितेन्द्र सिंह यादव के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिद्धांतों, नीतियों, विचारों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
जितेन्द्र सिंह यादव ‘अतुल’ के जिला उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
