लखनऊ। वृंदावन स्थित कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दिलीप मिश्रा को दोबारा लखनऊ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, हितों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए संगठन को और प्रभावी बनाया जाएगा।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदेश टीम के दिलीप श्रीवास्तव, सचिन दीक्षित, राकेश मिश्रा, जिला टीम के विनीत कुमार मिश्रा, भारत भूषण, गौरव शुक्ला तथा राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
