निगोहां,निगोहां में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गलत काम किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, निगोहा गांव के एक किसान ने तहरीर दी कि उसकी करीब 13 वर्षीय बेटी 22 अगस्त की शाम गांव के किनारे जानवर चरा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कर्मलिन खेड़ा मजरा बरवलिया निवासी आकाश उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर आम और क्लस्टर की बाग में ले गया, जहां उसके ब्लात्कार किया।किसी तरह देर शाम पीड़िता किशोरी ने घर पहुंचकर आप बीती बताई जिसके बाद पिता ने रविवार को निगोहा थाने पहुंचकर दुषकर्म कर मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने आरोपी आकाश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
