मोहनलालगंज, लखनऊ, मोहनलालगंज पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर महिला को कथित रूप से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक रायपुर मजरा कोडरा रायपुर निवासी अंजली पत्नी अरविन्द कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी ससुराल गौरी बाजार, थाना सरोजनीनगर क्षेत्र में है। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे और उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति अरविन्द कुमार पुत्र महादेव, जेठ रामभजन, जेठानी गीता देवी, जेठ रामगोविन्द, जेठानी ममता देवी, अंकित और अमित, सभी निवासी गौरी बाजार थाना सरोजनीनगर, लखनऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मामले में बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई एवं जांच की जा रही है।
