अमेठी/इन्हौना। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर इन्हौना में निकला जुलूस इस बार शांति, सौहार्द और बेहतर यातायात व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हुआ। खास बात यह रही कि क्षेत्रीय लोगों के अनुसार करीब 20 साल बाद पहली बार जुलूस के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बनी।जुलूस के दौरान पुलिस की मुस्तैदी और यातायात व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में इन्हौना थाना प्रभारी श्री विवेक सिंह की सूझबूझ और सक्रियता की सराहना की जा रही है। पुलिस टीम की तैयारियों और निगरानी के चलते जुलूस बिना किसी बड़े व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।न जाम, न अव्यवस्था—इन्हौना में दिखी बेहतर कानून-व्यवस्था की तस्वीर। जुलूस में शामिल बच्चों और युवाओं ने भी आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस तरह की शांतिपूर्ण और व्यवस्थित व्यवस्था से लोगों में पुलिस-प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत होता है।
