बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री, अस्पताल में मरीजों को फल-बिस्किट वितरित कर मनाया जन्मदिन……..
मोहनलालगंज, लखनऊ। युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर जन्मदिन मनाया। भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र पांडेय ‘धीरू’ की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की मदद करते हुए समाजसेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत पुरसैनी स्थित विद्यालय से हुई, जहां छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। कॉपी, पेन सहित अन्य उपयोगी सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए नियमित रूप से पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद कार्यकर्ताओं की टीम मोहनलालगंज स्थित विद्या हॉस्पिटल पहुंची। यहां भर्ती 50 से अधिक मरीजों को फल, बिस्किट, फ्रूटी, पानी सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों ने सेवा कार्य की सराहना की।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र पांडेय ‘धीरू’ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नीरज सिंह का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और नीरज सिंह के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सनी पांडेय, अविनाश तिवारी, नवीन मिश्रा, अंकित मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह सहित बबलू तिवारी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत खुशी के अवसरों को सेवा, सहयोग और जरूरतमंदों की मदद के रूप में मनाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं और कार्यकर्ताओं को समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
