मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भागूखेड़ा गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा अपने ही भाई के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, भागूखेड़ा निवासी रोहित कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते बुधवार की शाम उसका भाई शराब के नशे में उसके साथ विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने सरिया और ईंट से रोहित के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पुष्टि की जा रही है।
