लालगंज /रायबरेली/ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा पत्रकार रहे स्व. भगवती प्रसाद दीक्षित की स्मृति में 40वीं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त को किया जा रहा है।भगवती प्रसाद दीक्षित मेमोरियल ट्रस्ट के कोआर्डिनेटर एडवोकेट पुलक दीक्षित ने बताया कि कुश्ती दंगल का आयोजन परम्परागत रूप से किया जाता रहा है। ग्राम पूरे पुराना मजरे गौरा रुपई में दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय दंगल का उद्घाटन करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे
