मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा निवासी संध्या पत्नी स्वर्गीय अमन रावत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 14 अगस्त की रात करीब आठ बजे कनकहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चालक ने उनके पति अमन रावत की मोटरसाइकिल UP 32 MU 9254 में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में अमन रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मोहनलालगंज पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है।
