(राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती बोले – संविधान से मिला वोट का अधिकार, संविधान बचेगा तो आरक्षण बचेगा)
(पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने भाजपा को घेरा, कहा – 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है)
मोहनलालगंज, लखनऊ। विधानसभा मोहनलालगंज के ग्रामसभा मऊ स्थित कोहिनूर लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर वाहिनी की ओर से संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर के नेतृत्व में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती शामिल हुए।
कार्यक्रम में अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत उर्फ राजू और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने की और संचालन राष्ट्रीय सचिव संतोष रावत ने किया।
—–संविधान ने दी ताकत : मिठाई लाल भारती——
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि साथियों अब डरने घबराने की जरूरत नहीं है। बाबा साहब ने हमें ऐसा संविधान दिया है जिसने हमें अपने हक अधिकार की लड़ाई खुद लड़ने की ताकत दी है। इस संविधान में व्यवस्था है कि अब राजा रानी के पेट से नहीं बल्कि वोट की पेटी से पैदा होगा। इसलिए संविधान को बचाना है, संविधान बचेगा तो आरक्षण बचेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सर्व समाज, बहन-बेटियों, महिलाओं, गरीब, किसान, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से सपा प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजना है। तभी समाज का कल्याण होगा। सरकार बनने पर नौजवानों को रोजगार, किसानों को खाद, महिलाओं को 40 हजार सालाना, छात्राओं को मुफ्त शिक्षा, 300 यूनिट फ्री बिजली और इंटर पास छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप मिलेगा।
——भाजपा सरकार पर हमला——
पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए अंगवस्त्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ऐसी तानाशाही, भ्रष्टाचारी, जुमलेबाज सरकार नहीं देखी। भाजपा सरकार में गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, नौजवान, मजदूर, बेरोजगार, छात्र सभी परेशान हैं। किसान-मजदूर की सुनने वाला कोई नहीं, छात्रों के पेपर लीक हो रहे हैं, थानों-तहसीलों में लूट मची है, शिक्षा-चिकित्सा चौपट है। सरकार बैंक खाली कर अपनी जेब भर रही है और अंबानी-अडानी को मजबूत कर देश की संपत्ति बेच रही है। जनता को हिंदू-मुस्लिम में उलझा दिया है, लेकिन अब जनता बहकावे में नहीं आएगी। हम सबको संकल्प लेना है कि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
पंचायत में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री देवकली प्रसाद रावत, विधानसभा अध्यक्ष/सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, शब्बीर खान, शशिलेन्द्र यादव, श्रवण यादव, भरत यादव, राम किशोर रावत, गजराज रावत, डॉ. राम नारायण रावत, मयाराम वर्मा, ओमकार लोधी, दिनेश यादव, अतुल यादव, मनोज यादव, महादेव रावत, राजू कुरैशी, उत्कर्ष पटेल, शनि सिंह यादव, नितुल शर्मा, अशर्फी लाल धीमान, दिनेश कुमार रावत, छोटे लाल रावत, अजय कुमार रावत, सुरेन्द्र कनौजिया, आनंद गोपाल लोधी, राम प्रताप, अमित गौतम, विनोद लोधी, ललित रावत, निरंजन रावत, गंगादीन रावत, अजेंद्र यादव, विजय सिद्धार्थ, लतीफ फारूखी, राजू यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, पल्लवी जी, अरुण यादव, ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह, नवनीत सिंह, उमेश यादव प्रधान, सुरेश कश्यप, हरीराम प्रधान, दिनेश यादव प्रधान, राम अवतार धीमान, मो. तुफैल, मैकू लाल, हरी राम रावत, मोहन लाल रावत, अरुण कनौजिया, जागेश्वर गब्बर प्रधान, मो. रईस, अरुणेश प्रताप सिंह उर्फ दल्लू, सतीश गुप्ता, विपिन यादव, आरिफ कुरैशी, मो. हनीफ, आनंद प्रकाश पासवान, अरिमर्दन पासी, करन सिंह यादव, राम समुझ रावत, अर्चना रावत, सुमन रावत, वीना रावत, विमला रावत, अमरेन्द्र यादव, कुलदीप सिंह, रमेश चंद्र राही, राजेश रावत पूर्व चेयरमैन, सुनील लोधी, शेरू यादव, शिव बहादुर रावत, सर्वेश प्रधान, दुर्गेश अम्बेडकर, कादिर खान उर्फ टाइगर, संत राम रावत, जितेन्द्र यादव, मिथलेश पटेल, शिव शंकर यादव, राकेश रावत, प्रेमदास, फूलचंद रावत, बसन्त रावत, हरिश्चंद्र रावत, ज्वाला सिंह वर्मा, राम लाल रावत, तीरथ राम, समर पाल यादव, किशन यादव, मनोज रावत, गौरव जायसवाल, विजय प्रकाश यादव, अजय वर्मा, बालगोविंद, साहिल, हरी शंकर रावत, राम सुमिरन रावत, रमेश यादव, शान मोहम्मद सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
