मोहनलालगंज पुलिस ने देवती गांव से पप्पू को दबोचा, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा……
मोहनलालगंज। माननीय न्यायालय में लंबे समय से पेशी पर हाजिर नहीं हो रहे वारंटी अभियुक्त को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू पुत्र नन्हकू निवासी ग्राम देवती, थाना नगराम, उम्र करीब 55 वर्ष है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 807/99 एवं अपराध संख्या 402/98 में धारा 379/411 आईपीसी के तहत मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। न्यायालय की निर्धारित तिथियों पर लंबे समय से अनुपस्थित रहने के चलते न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गैर जमानती वारंट के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर वारंटी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मंगलवार को अभियुक्त पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मोहनलालगंज पुलिस शामिल रही।
