निगोहां, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ के निगोहां मंडल की मंडल कार्यसमिति एवं शक्तिकेंद्र संयोजक-बूथ अध्यक्ष सत्यापन कार्यशाला मंडल कार्यालय निगोहां में आयोजित की गई। कार्यशाला में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंथन किया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कैप्टन विकास सिंह रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी मुकेश शर्मा, मंडल प्रवासी अमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेई, प्रधान निगोहां अभय दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज ओम प्रकाश शुक्ला, पंकज चौधरी, अवधेश द्विवेदी, विजय कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा, प्रांशु चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष बीएन तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक बद्री विशाल बाजपेई, इंजीनियर राजेंद्र सिंह, दिनेश सैनी, दिनेश कुशवाहा, नागेश अवस्थी, सोनू राजवंशी, शरद पांडेय, राजकिशोर सिंह, नरेंद्र रावत, राजू द्विवेदी, सुनील त्रिवेदी, अरुण वर्मा, राजेंद्र मौर्य, अनुपम तिवारी, मंडल मीडिया प्रभारी सचिन द्विवेदी, उत्कर्ष शर्मा, शिवकुमार चौरसिया, कन्हैयालाल, विकास चौरसिया, शिव शंकर, कृपा शंकर और प्रशांत तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यशाला में मंडल कार्यसमिति, शक्तिकेंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों के सत्यापन के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं।
