मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के दिवानगंज में गांव के किनारे खड़े डंफर से बीते 28 अगस्त की रात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर डंफर मालिक सोमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बैटरी चोरी की शिकायत की। साथ ही गांव के तीन युवकों पर जताया सन्देह पुलिस से शिकायत पर तीनों युवकों ने दी धमकी पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।पीड़ित सोमप्रकाश के मुताबिक उसका डंफर संख्या UP32 UN6606 गांव के किनारे खड़ा था। सुबह डंफर की बैटरी गायब मिली। तहरीर में सोमप्रकाश ने बताया कि बीते 28 अगस्त को गांव के अंकुर पुत्र रामनन्द, पंकज पुत्र स्व. जोधा और अजय उर्फ पिंटू डंफर के पास बैठे थे। जब उसने युवकों से वहां बैठने का कारण पूछा तो आरोप है कि उसे धमकी दी गई।बैटरी चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने उक्त युवकों पर संदेह जताते हुए पुलिस से मामले की जांच, बैटरी बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी राम बाबू ने बताया कि डंफर से बैटरी चोरी की तहरीर मिली है। पीड़ित ने कुछ युवकों पर संदेह और धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
