मोहनलालगंज पुलिस ने राम बहादुर को दबोचा, फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का आरोप……
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि का फर्जी बैनामा कराने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। यह कार्रवाई एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र की मदद से की।पुलिस के मुताबिक, करोरा निवासी अरुण कुमार शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विपक्षीगण ने उनकी भूमि के संबंध में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी व्यक्ति के माध्यम से धोखाधड़ी करते हुए बैनामा करा लिया। शिकायत के आधार पर मोहनलालगंज थाने में मुकदमा बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की विवेचना के दौरान वांछित आरोपी राम बहादुर पुत्र गौरी शंकर, निवासी देवती, थाना नगराम, लखनऊ, का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद एसीपी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में मोहनलालगंज पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि आर्थिक लाभ लेने के उद्देश्य से वादी की भूमि का फर्जी बैनामा कराया गया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।पुलिस के अनुसार, इसी मुकदमे में पूर्व में सुधीर और सतेन्द्र कुमार नामक दो आरोपियों को भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
