स्वर्ण प्रकोष्ठ में ब्राह्मण चेहरों को मिली वरीयता
श्री राजपूत करणी सेना ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।करणी सेना लगातार सवर्णों के हित में आवाज उठाती रही है।हाल ही में सवर्णों के साथ हुए अनैतिक व्यवहारों पर करणी सेना ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी और खुल कर विरोध भी दर्ज करवाया।संगठन ने उत्तरप्रदेश के सवर्ण समाज को एकजुट करने और समाज में खुद को स्थापित बनाए रखने के लिये संगठन के विस्तार में स्वर्ण प्रकोष्ठ का गठन किया है और इस प्रकोष्ठ में ब्राह्मण चेहरों को प्राथमिकता दी है।
शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के दिशानिर्देश में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने संगठन के विस्तार को नया स्वरूप देते हुए स्वर्ण प्रकोष्ठ का गठन किया और पदाधिकारियों को मनोनीत कर उन्हें संगठन के प्रति जिम्मेदारियों की सपथ दिलाई।
इन चेहरों को मिली नयी जिम्मेदारी
करुणा शंकर दीक्षित – जिला महामंत्री, लखनऊ,रमाकांत त्रिपाठी – वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,दिनेश कुमार अवस्थी – जिला महासचिव लखनऊ,विजय किशोर तिवारी – जिला उपाध्यक्ष,प्रेम शंकर दीक्षित – अधिवक्ता संघ जिला सचिव लखनऊ,जीत मिश्रा – जिला सचिव,
सुशील भट्ट – जिला उपाध्यक्ष,
शिवम दीक्षित – मीडिया प्रभारी, लखनऊ,अजय तिवारी – मंडल महामंत्री लखनऊ,अनीता – महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव ,जिला सचिव -अंकित शर्मा, जिला सचिव विष्णु शंकर पांडे,संदीप सांवरिया।
