सरेनी/रायबरेली –
बिजली की समस्याओं को लेकर अभिनव तिवारी ‘संगम’ के नेतृत्व में बीती रात 8 बजे से शुरू हुआ बिजली सत्याग्रह आज दोपहर 3 बजे तक चला। अधिशासी अभियंता लालगंज से वार्ता के बाद एसडीओ सरेनी द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने पर सत्याग्रह समाप्त किया गया।
आंदोलन को किसान यूनियन दद्दू गुट, किसान यूनियन ऋषि मिश्रा गुट एवं किसान यूनियन कांग्रेस ने भी समर्थन दिया।
अभिनव तिवारी ‘संगम’ ने कहा कि लिखित आश्वासन पर अमल होना चाहिए, अन्यथा आंदोलन को फिर व्यापक रूप दिया जाएगा।
सत्याग्रह में पप्पू बीडीसी, अंकित त्रिवेदी, सुमित सविता, रोहन लाल, यूसुफ, महेंद्र कुशवाहा, मुनीर खटिक, प्रभात सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
