लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे दोनों आरोपी, एनबीडब्ल्यू वारंट पर हुई कार्रवाई…….
नगराम, लखनऊ। न्यायालय में निर्धारित तिथियों पर लंबे समय से उपस्थित नहीं होने वाले दो वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ नगराम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किए जाने के बाद वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थानाध्यक्ष नगराम के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई थी।
पुलिस टीम ने रविवार को ग्राम बकतखेड़ा मजरा पतौना निवासी वासुदेव पुत्र गज्जू रावत तथा ग्राम गुलालखेड़ा निवासी भूपेन्द्र कुमार पुत्र स्व. रामआधार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।वासुदेव के खिलाफ वाद संख्या 7223/14, अपराध संख्या 90/13 में धारा 325, 323, 504 आईपीसी के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं भूपेन्द्र कुमार के खिलाफ वाद संख्या 37971/20, एनसीआर संख्या 98/19 में धारा 323 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।पुलिस के अनुसार वासुदेव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ नगराम थाने में अपराध संख्या 104/23 में धारा 323, 354, 354(ख), 427, 452, 504, 506 तथा अपराध संख्या 133/23 में धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार दोनों वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर, उपनिरीक्षक ऋषभ पाण्डेय, कांस्टेबल सुनील कुमार राय और कांस्टेबल गौरव तिवारी शामिल रहे।
