निगोहां। गुरुवार शाम को निगोहां स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान अभय दीक्षित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। ग्राम प्रधान अभय दीक्षित और व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित ने शिक्षकों व बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विद्यालय को फूलों और रंगोली से आकर्षक रूप से सजाया गया था।
इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए बधाइयां दीं। बच्चों में इस अवसर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के जीवन और देश के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी ममता वर्मा, शिक्षिकाएं कल्पना कुमारी, विभा मौर्य, शबाना खातून, सुनीता वर्मा, अफसा बेगम, सुषमा मिश्रा, सुनीता कुमारी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह देशभक्ति और उत्सव से भरा रहा।
