निगोहां। बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा, नवाचार क्षमता और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटरनल हैकाथॉन एवं रोबो मेनिया प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्या-विवरणों पर नवीन मॉडल और उत्पाद तैयार कर अपनी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।
इंटरनल हैकाथॉन में ‘आर्गस’ टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके दल प्रमुख आदर्श गोंड रहे। ‘वैद्यसहायक’ टीम (दल प्रमुख मयंक सिंह) दूसरे और ‘ड्रिफ्टर्स स्क्वाड’ टीम (दल प्रमुख विशाल तिवारी) तीसरे स्थान पर रही।
रोबो मेनिया के तहत रोबो रेस में ‘टेक टॉर्क’ टीम के आलोक मौर्य और आदर्श गोंड (सीएसई द्वितीय वर्ष) ने प्रथम, ‘रफ्तार एक्स’ टीम के हिमांशु मौर्य (सीएसई) और आयुष गुप्ता (आईटी) ने द्वितीय तथा ‘बिल्ड एक्स’ टीम के वेद प्रकाश और अंशु वर्मा (इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
रोबो टग ऑफ वॉर में ‘टाइटन एक्स’ टीम के सौरभ यादव और आयुष कुमार (इलेक्ट्रिकल) प्रथम, ‘बिल्ड एक्स’ टीम के अंशु वर्मा और वेद प्रकाश द्वितीय तथा ‘रोबो नेक्स’ टीम के आदेश कुशवाहा (सीएसई) और पंकज कुमार (एआई-एमएल) तृतीय रहे।
निर्णायक मंडल में हैकाथॉन के लिए इंजी. रमेश, डॉ. विनय मिश्रा, डॉ. धर्मेंद्र, सुश्री अनन्या तथा रोबो मेनिया के लिए इंजी. प्रशांत पांडेय और इंजी. नीता यादव शामिल रहे। कार्यक्रम के विद्यार्थी समन्वयक आदर्श कुमार रहे और आईआईसी उपाध्यक्ष इंजी. अनामिका मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ।
