जिला महामंत्री धीरेंद्र पांडेय ‘धीरू’ समेत युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने किया रक्तदान…….
मोहनलालगंज, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के प्रथम दिन मोहनलालगंज क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।
मोहनलालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र पांडेय ‘धीरू’ ने रक्तदान कर कार्यकर्ताओं को सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित पांडेय समेत मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया।इस दौरान रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में दिया गया रक्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए रक्तदान के माध्यम से लोगों की मदद का संकल्प लिया।शिविर में मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, मंडल महामंत्री मदन मिश्रा, नवीन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आगे भी विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
