मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के माधोखेड़ा गांव में गणेश पूजा आयोजन के दौरान शराब के नशे में गाली-गलौज करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विपक्षी ने युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस के अनुसार, बीते सोमवार की रात करीब आठ बजे माधोखेड़ा गांव में गणेश पूजा आयोजन चल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी शुभम पुत्र बलबीर कथित रूप से शराब के नशे में पीड़ित बिन्दू पुत्र बेचालाल के साथ गाली-गलौज करने लगा। बिन्दू द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।मामले में पीड़ित की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने तहत बीएनएस की धाराओं में शुभम पुत्र बलबीर निवासी माधोखेड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
