मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी व उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी की माँ ने आरोप लगाया कि उसकी करीब 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी नामित ने अन्य लोगों के सहयोग से बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गए है। इस मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।
