संवाददाता निगोहां
अमृत विचार गुरुवार को निगोहां विद्युत सबस्टेशन की दोनों हाइटेंशन लाइनें ब्रेकडाउन होने से निगोहां क्षेत्र के 15 हजार उपभोक्ताओं को लगभग 6 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। इस दौरान सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ उपभोक्ताओं ने बताया कि
इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, पेयजल की समस्या के साथ व्यापारियों का काम ठप है, तो घरों में बच्चे-बुजुर्ग गर्मी से बेहाल दिखे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 1912 पर शिकायत दर्ज कराओ तो “लाइन फॉल्ट” का मैसेज आ जाता है। वहीं गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के कारण
वेल्डिंग, आटा चक्की, मोबाइल रिपेयरिंग जैसे काम पूरी तरह ठप हैं। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रम भी बिना बिजली के प्रभावित हुआ।
इस संबंध में अवर अभियंता निगोहां आशीष कुमार ने बताया कि निगोहां सबस्टेशन की 33 केवी लाइन डबल सोर्स से चल रही थी बुधवार देर रात बछरावां से निगोहां सबस्टेशन आई 33 केवी लाइन के केबिल बॉक्स में खराबी होने से आपूर्ति ब्रेकडाउन हुई थी जिसके बाद समेसी से आई सेंकेड सोर्स 33 केवी लाइन से निगोहां सबस्टेशन को जोड़ कर आपूर्ति सामान्य थी दोपहर करीब 1 बजे आंधी व बारिश से समेसी से आई 33 केवी लाइन पर कई जगह पेड़ टूट कर गिरने से लाइन ब्रेकडाउन होने से सबस्टेशन की आपूर्ति ठप्प हुई फिलहाल दोनों हाइटेंशन लाइन पर लेसा कर्मी मरम्मत का कार्य कर रहे हैं देर शाम तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि
निगोहां सबस्टेशन की हाइटेंशन लाइन को जल्द ही डबल सोर्स जोड़ा गया था जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित न हो लेकिन यहां अक्सर डबल सोर्स से मिलने वाली हाइटेंशन लाइन भी ब्रेकडाउन ही रहती जिसके चलते घंटों आपूर्ति ठप्प होना सामान्य बात है।
