मोहनलालगंज।मोहनलालगंज में समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना को लेकर शुक्रवार को मऊ गांव स्थित प्राचीन ऐतिहासिक पूर्वी माता मंदिर परिसर में विधिवत मानव पूजा अनुष्ठान संपन्न हुआ। दोपहर तीन बजे शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 33 कोटि देवताओं का आह्वान किया।अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्वी माता के चरणों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यह प्राचीन धार्मिक परंपरा आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ी हुई है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों को अपनी प्राचीन धरोहर से जोड़ना है।इस अवसर पर शिवाय सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, सचिव रंजीत यादव, अखिलेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी विनीत कुमार, विवेक गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनुज गुप्ता, आयुष वैश्य, भोला यादव, गिरिजा गुप्ता समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र के दल्लू सिंह पूर्व प्रधान प्रदीप गुप्ता अरविंद कुमार मिश्रा काका जी नितुल शर्मा दीपक विवेक हजारों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर माता के दर्शन एवं पूजन किया।आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि पूर्वी माता सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और समस्त मानव, जीव-जंतुओं, वनस्पतियों एवं प्रकृति का कल्याण करें।
