मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मीनापुर चौराहे के पास ओवरटेक करने के प्रयास में एक डंपर चालक ने आगे चल रही महिंद्रा टीयूवी-300 में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टीयूवी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि घटना के बाद पीछे चल रहे अन्य डंपर चालक ने कार सवार लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पुलिस के अनुसार, लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी बलराम गुरुदास भटनागर की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक घटना मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे मीनापुर चौराहे के पास हुई। पीड़ित अपनी टीयूबी कार UP 26 AE 1516 से जा रहे थे। इसी दौरान डम्फर UP 32 TN 2279 के चालक ने लापरवाही से डम्फर चलाते हुए ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से टीयूवी में टक्कर मार दी।टक्कर से पीड़ित की कार क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि इसके बाद पीछे चल रहे अन्य डंपर चालकों ने पीड़ित और उनके साथियों के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।मोहनलालगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमे में डंपर के चालक तथा अन्य साथी को आरोपी बनाया गया है।
