सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी व स्थानीय सूचना के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने दबोचा, शव घर के पीछे अंधेरे में फेंकने की बात कबूली——-
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुराचार के बाद हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपित महिला के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान विवाद के बाद उन्होंने महिला के साथ गलत काम किया और उसके विरोध करने पर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को घर के पीछे अंधेरे में फेंक दिया गया।पुलिस के अनुसार, बीते गुरुवार को मृतका के बेटे ने नामजद आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज थाने में बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, मैनुअल साक्ष्य और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पदमिनखेड़ा मजरा हुलासखेड़ा निवासी राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे दोनों महिला के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि शराब के नशे में दोनों ने महिला के साथ दुराचार किया। महिला के चिल्लाने पर उसकी पिटाई की गई, जिससे वह लोहे की चारपाई के पाये पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने शव को घर के पीछे अंधेरे में डाल दिया।गिरफ्तार आरोपितों में राजेश उर्फ गुड्डू पुत्र राम प्रसाद निवासी पदमिनखेड़ा मजरा हुलासखेड़ा, तथा हरिराम रावत पुत्र बुधई निवासी पदमिनखेड़ा मजरा हुलासखेड़ा, शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
