नितुल शर्मा व अर्चना रावत की अगुवाई में सपाइयों ने देर रात रोका काफिला किया भव्य स्वागत …..
मोहनलालगंज ।रायबरेली में पी डी ए रथ यात्रा के बाद लखनऊ लौट रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मोहनलालगंज के गौरा में भव्य स्वागत हुआ। हाईवे पर कार्यकर्ताओं का ऐसा हुजूम उमड़ा कि काफिला रोकना पड़ा।
गौरा में बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष नितुल शर्मा व अर्चना रावत जिला उपाध्यक्ष की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अर्चना रावत, जिला सचिव विजय यादव, नीलांश शर्मा, सिद्धांत शर्मा समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला गौरा पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया और अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अखिलेश यादव ने भी वाहन से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
नितुल शर्मा ने कहा कि पी डी ए रथ यात्रा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग में नया जोश आया है और 2027 में सपा की सरकार तय है। गौरा में हुए इस स्वागत ने मोहनलालगंज में सपा की मजबूत पकड़ दिखा दी। रायबरेली से लखनऊ लौटते समय जगह-जगह हुए स्वागत से साफ है कि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
