निगोहां, लखनऊ। मिशन शक्ति पांचवें चरण के अभियान के तहत निगोहां पुलिस टीम ने गुरुवार को मस्तीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।पुलिस टीम ने गांव में महिलाओं को महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112, 181, 1076 समेत अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही महिला सुरक्षा केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता के बारे में बताया गया।इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और ग्रामीणों को साइबर अपराध से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। अनजान व्यक्ति से ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में एंटी रोमियो प्रभारी/मिशन शक्ति प्रभारी कुंवर सिंह, मुख्य आरक्षी अंबिकेश तिवारी तथा महिला आरक्षी 5068 शोभा रानी मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
