निगोहां। निगोहां कस्बे के सन्त फ्रांसिस इंटर कॉलेज के छात्र छत्राओ ने निगोहां कस्बे में गुरुवार को स्वच्छता एवं “प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में स्वच्छता के नारे लिखी तख्तियां लेकर बाजार में भ्रमण किया। छात्रों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने स्वयं कागज के थैले (पेपर बैग) तैयार किए थे, जिन्हें उन्होंने दुकानदारों को वितरित किया और उनसे प्लास्टिक की पॉलिथीन का उपयोग बंद कर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का आग्रह किया।छात्रों ने दुकानदारों से संवाद कर उन्हें अपनी दुकानों और आसपास के क्षेत्र में कूड़ा-कचरा न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।वहीं रैली में सुरक्षा के मद्देनजर निगोहां पुलिस बल कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी के साथ मौजूद रहा।
वेस्ट मटेरियल से पेड़ बनकर नन्हें बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश——-
इसके अलावा विद्यालय में एलकेजी और यूकेजी के नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए वेस्ट मटेरियल से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पेपर, प्लास्टिक और अन्य बेकार सामग्री से बनी आकर्षक ड्रेस पहनकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। किसी बच्चे ने पेड़ बनकर पेड़ों की कटाई रोकने का संदेश दिया तो किसी ने ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य विजय क्रिस्ता सहित सभी कक्षा अध्यापकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा – “स्वच्छ रहें, स्वच्छ रखें – प्लास्टिक को कहें ना, पर्यावरण को कहें हाँ!प्रधानाचार्य विजय क्रिस्ता ने बताया कि उनके बच्चो द्वारा प्लास्टिक पर जागरूकता रैली निकाली गई जिसके मुख्य उद्देश्य दुकानों में प्लास्टिक का उपयोग बन्द करना रहा।साथ ही छोटे बच्चों द्वारा बेस्ट मटेरियल से बनी ड्रेस आदि की प्रतियोगिता भी हुई।
