अमेठी। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए इन्हौना थाना प्रभारी विवेक सिंह को गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। अमेठी के पुलिस अधीक्षक श्री सरवणन टी. ने स्वयं पदक पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।इस सम्मान के बाद थाना प्रभारी विवेक सिंह ने इसे अपने लिए गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, पुलिस टीम के सहयोग और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने की बात कही।विवेक सिंह की पहचान एक सहज और मिलनसार पुलिस अधिकारी के रूप में भी है। लोगों की बात सुनना, उनकी समस्याओं को समझना और पुलिस की जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। गृह मंत्रालय का यह सम्मान उनके पुलिस सेवाकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
