0-3968x2976-0-0#
बाराबंकी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम चकडोमा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त ग्रामवासियों को झाड़ू वितरित की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर महात्मा गांधी के विचार “खुद में बदलाव लाइए, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं” को याद करते हुए ग्रामीणों से अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की गई।कार्यक्रम में अनुराधा यादव, विकांत यादव, रोहित यादव, सुरेंद्र यादव, रिंकू सिंह, धनराज यादव, राजकुमार DJ, सोहन यादव, मोहनलाल यादव और राहुल यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
